क्या आपको भी रात में बुरे सपने आते हैं? तो आज ही करें ये उपाय, फिर हमेशा के लिए मिल जाएगी छुटकारा

कभी-कभी हम बुरे सपनों के साथ जागते हैं जो हमारे दिन की शुरुआत को बर्बाद कर देते हैं और हमें दिन भर परेशान भी करते हैं। बुरे सपने विभिन्न प्रकार के होते हैं और उनके पीछे अनेक कारण होते हैं। बुरे सपनों के ज्योतिषीय उपाय भी हैं। ऐसे कुछ वास्तु उपाय और मंत्र हैं, जो बुरे सपनों पर काफी काफी प्रभावी हैं।

Night Mare

कुछ लोगों को रात में बहुत ज्यादा बुरे सपने आते हैं, इस वजह से वो अत्यधिक परेशान रहते हैं। क्योंकि उन्हें समझ में नहीं आता है कि वो इस समस्या से कैसे छुटकारा पाएं। लेकिन अब आपको इसके बारे में अधिक सोचने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आगे इस लेख में हमने इसके उपायों के बारे में बताया है जो आप के लिए मददगार साबित होगा।

ज्योतिष शास्त्र में बुरे सपनों के उपाय

  • अपने तकिए के ठीक नीचे लहसुन की एक कली रखें।
  • अच्छी और शांतिपूर्ण नींद के लिए अपने तकिए के नीचे फिटकरी का एक छोटा पैकेट रख लें। एक हफ्ते तक ऐसा करने के बाद इसे जला दें।
  • सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। अपने शरीर और दिमाग को शांत करने के लिए नारियल के तेल को कपूर के साथ मिलाकर एड़ियों पर लगाएं।
  • एक सफेद कपड़े में सौंफ को अपने तकिए के नीचे रखें।
  • जिन लोगों को बार-बार बुरे सपने आते हैं उन्हें अपने तकिए के नीचे लोहे का चाकू या अन्य कोई लोहे की वस्तु रख कर सोना चाहिए।
  • तकिए के नीचे कपड़े के टुकड़े में 5 इलायची रख कर भी आप बुरे सपनों से खुद का बचाव कर सकते हैं।

बुरे सपनों के लिए वास्तु उपाय

  • बुरे सपनों से बचने के लिए दक्षिण दिशा में सिर और उत्तर दिशा में पैर करके सोएं।
  • सोने से पहले हमेशा अपने तकिए को झाड़ें ताकि आपके आस पास की किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाए।
  • महिलाओं के लिए यह बहुत जरूरी है कि वे सोने से पहले अपने बालों को बांध लें ताकि उन्हें कोई बुरा सपना न आए।
  • अपने बिस्तर के नीचे जूते-चप्पल न रखें।
  • तांबे के बर्तन में पानी डाल कर अपने सिरहाने कपड़े से ढक कर रखें। अगले दिन सुबह उस पानी को पौधों में डाल दें।

बुरे सपनों से बचने के लिये इन मंत्रों का करें जाप

  • दुर्गा मां के लिए मंत्र या देवी सर्व भूतेषु निद्रा रूपेण संस्थिता
  • नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
  • नरसिंह मंत्र
  • ॐ हम फट नृसिंह स्वाहा
  • हनुमान जी का मंत्र
  • रामस्कंदम हनुमंतम, वैनेतेयम वृकोदरम
  • शयनयः स्मारे नित्यं, दुस्वप्नम तस्य नश्यति।
  • आप सोने से पहले हनुमान चालिसा का पाठ भी कर सकते हैं।  
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें