क्या आपके सपने में भी दिखाई देती है ये 5 चीजें, तो बहुत जल्द शुरू होंगे अच्छे दिन, नीम करोली बाबा दिए थे संकेत

नीम करौली बाबा या नीब करोरी बाबा अपने अनुयायियों के लिए जाने जाते हैं। वे महाराज-जी के रूप में, एक हिंदू गुरु और हिंदू देवता हनुमान के भक्त थे। उन्हें 1960 और 70 के दशक में भारत की यात्रा करने वाले कई अमेरिकियों के आध्यात्मिक गुरु होने के लिए भारत के बाहर जाना जाता है, जिनमें सबसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक शिक्षक राम दास और भगवान दास और संगीतकार कृष्ण दास और जय उत्तर हैं।

Neem Karoli Baba Tips
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

उनके आश्रम भारत में कैंची, वृंदावन, ऋषिकेश, शिमला, फर्रुखाबाद में खिमासेपुर के पास नीम करोली गांव, भूमिआधार, हनुमानगढ़ी और दिल्ली में हैं। ताओस, न्यू मैक्सिको, यूएसए और न्यू-उलम, जर्मनी में भी उनके आश्रम भी है।

नीम करोली बाबा अपने अनुयायियों को कई अनुभवों के बारे में बताया करते थे। उन्होंने एक दफे अच्छे दिन आने के संकेतों के बारे में भई बताया था, जिसके बारे में हम आपको आज के इस लेख में बताने वाले हैं।

1. सपनों में पितरों के दर्शन होना

सपनों में पितरों का दर्शन एक शुभ संकेत माना गया है। कहा जाता है कि ये आपके जीवन में अच्छे दिनों के आगमन का संकेत है। सपनों में पितरों के दर्शन का अर्थ है कि उनका आशीर्वाद आपके साथ है। नीम करोली बाबा के अनुसार सपने में पितरों को मुस्काराता दिखना, आशीर्वाद के स्वरूप में दिखना या प्रसन्न मुद्रा में कोई मंत्र या बात करना काफी अच्छा होता है।

2. पशु पक्षियों का घर में प्रवेश

घर में पशु-पक्षियों के प्रवेश को काफी अच्छा माना गया है। कहा जाता है कि अगर गौरैया या चिड़िया आपके घर में आती है और कुछ देर के लिये रुकती है, तो ये काफी शुभ है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में चल रही परेशानियां जल्दी ही दूर होने वाली हैं।

3. भक्ति के दौरान आंखें भर आना

भगवान के साथ भक्तों का एक अनोखा जुड़ाव होता है, जो अक्सर पूजा पाठ या भजन-किर्तन के दौरान आंखों से निकलने वाले आंसूओं से समझा जा सकता है। कहते हैं भगवान की आराधना करते वक्त आंखें भर आना काफी शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि भगवान भी आप पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसा अक्सर तब होता है, जब इंसान परेशानियों के आगे हार मान चुका होता है।

4. साधु संतों का दर्शन

साधु संत के दर्शन भी काफी शुभ माने जाते हैं। इन्हें भगवान के देवदूत माना जाता है। कहा जाता है कि ये अक्सर इंसान का मार्गदर्शन कराते हैं। इनके दर्शन का अर्थ है कि आपके जीवन में अच्छे दिन आने वाले हैं।

5. अंतर्मन की पुकार सुनना

परेशानियों से घिरा आदमी जब खुद से विचार कर समझ जाये कि उसे क्या करना है, तो इसे उसके अंतर्मन की पुकार कहते हैं। ये काफी शुभ संकेत है।

error: Alert: Content selection is disabled!!