ट्रेन के इस कोच में भूलकर भी न करें सफर, वरना होगी सजा और जाना पड़ेगा जेल, जानिए क्या है इसकी वजह

भारत में लोग रोजाना भारी संख्या में ट्रेन में सफर करते हैं, लेकिन ट्रेन में एक ऐसा डब्बा भी होता है जिसमें भूलकर भी सफर नहीं करना चाहिए। अगर आप उस कोच में गलती से भी सफर करते हुए पकडे जाते हैं तो उसके बाद आपको बड़ी सजा हो सकती है।

Indian Railway

ट्रेन यातायात का एक सुलभ और सस्ता साधन है। इंडियन रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहते हैं। रोज लाखों की संख्या में लोग ट्रेन में सफर करते हैं। लोग सफर के लिए ट्रेन को इसलिए चुनते हैं, क्योंकि रेल सबसे सस्ता और सुलभ यातायात का साधन है। लोग कम पैसे में बिना किसी कठिनाई के आराम से यात्रा कर पाते हैं। मगर बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि ट्रेन में एक ऐसा भी डब्बा है, जिसमें सफर करना आपको भारी पड़ सकता है।

हम जिस कोच के बारे में बात करने जा रहे हैं रेलवे के उस डब्बे में आपको गलती से भी सफर नहीं करना चाहिए। रेलवे के नियम के अनुसार ऐसे डिब्बे भी ट्रेन में है जिसमें सफर करने की मनाही है। रेलवे के इस नियम की जानकारी बहुत कम लोगों को ही है। यदि आपको भी इस नियम के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। इस आर्टिकल में आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

रेल के कौन से कोच में यात्रा करने की मनाही है

रेलवे का सफर काफी सुलभ और आरामदायक होता है। इसलिए लाखों की संख्या में रोजाना लोग ट्रेन से सफर करते हैं। आपको बता दें कि रेल में कुछ ऐसे कोच भी है जिसमें सफर करना काफी महंगा साबित हो सकता है। इस कोच को लोग पेंट्री कार (Pantry Car) कहते हैं। यदि कोई व्यक्ति पेंट्री कार में सफर करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे जेल भी हो सकती है। इतना ही नहीं उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

केवल इस परिस्थिति में जा सकते हैं :-

रेलवे नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति पेंट्री कार में सफर नहीं कर सकता है। यहां पर लोगों को जाने की मनाही है। यदि कोई भी यात्री ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। हालांकि आप किसी स्पेशल परिस्थिति जैसे दूध या पानी गरम करने के लिए जा सकते हैं। मगर इसमें सफर करने की सख्त मनाही है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें