चाय पीते समय भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन, वरना हो जाएंगे कई बीमारियों का शिकार, फिर जाना पड़ेगा अस्पताल

शायद आपको पता होगा कि हमारी दिनचर्या ही सेहत को बनाने या खराब करने का काम करती है। अधिकतर लोग सुबह नींद से उठते ही चाय की चुस्की लेते है और उसके साथ कुछ न कुछ जरूर खाते है। लेकिन जो कुछ भी आप चाय के साथ खाते है, क्या आपको पता है कि वह आपकी सेहत के लिए सही है या नहीं।

Tea

अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है, क्योंकिं कुछ चीजें ऐसी है जिसका सेवन चाय के साथ करने से शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते है।

1. बेसन से बनी चीजें न खाए

चाय के साथ लोग ज्यादातर बेसन से बनी चीजें खाते है, जैसे भुजिया, नमकीन, पकौड़े या फिर कुछ और। ये कोई हेल्दी आदत नहीं है, बल्कि इससे आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंच सकता है। इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है।

2. कच्ची चीजे न खाए

चाय के साथ कच्ची चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए। कच्ची चीज़ो से हमारा मतलब है सलाद, फल या फिर अंकुरित अनाज। जब भी आप चाय का सेवन करें तो उस दौरान कच्ची चीजों का सेवन करने से बचें, क्योंकि ये आपके पेट में कई तरह की समस्याओं को जन्म देने का काम करती है।

3. चाय के तुरंत बाद पानी न पीएं

चाय पीने के तुरंत बाद कभी भी पानी नही पीना चाहिए। आपने ध्यान दिया हो तो हमारे बड़े बुज़ुर्ग भी ऐसा करने से मना करते है। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय के साथ या उसके तुरंत बाद पानी पीने से पाचन संबंधी समस्या ही सकती है।

4. हल्दी का सेवन न करें

अगर आप चाय के साथ हल्दी का सेवन करते है तो इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। वैसे तो हल्दी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन चाय के साथ हल्दी का सेवन या ऐसी चीजें जिसमें हल्दी की मात्रा अधिक हो नही करना चाहिए। वरना आपका पेट खराब हो सकता है।

5. नींबू का सेवन न करें

निम्बू वाली चाय पीना काफी लोगों को पसंद होता है। हालांकि, आप लेमन टी बनाकर पी सकते है, पर दूध की चाय पीते समय आप निम्बू या फिर कोई भी खट्टी चीज़ो से परहेज करें।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें