क्या सच में महिला नागा साधु बिना कपड़ों में रहती है? जानिए वो लोगों को कब देती है दर्शन, यहां जानें सच्चाई

सनातन धर्म में कई तरह के साधु होते हैं जिसमे नागा साधु भी शामिल है जो बिना कपड़ों का होते हैं। इस वजह से लोगों के मन में उसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठते होंगे। नागा साधु वैसे हमेशा नजर नहीं आते हैं, लेकिन उनका मुख्य निवास स्थान पहाड़ी क्षेत्र होता है।

Mahila Naga Sadhu

जब भी कुंभ या कोई बड़ा मेला लगता है तब वहां पर बहुत सारे नागा साधु पहुंचते हैं। आपने अधिकतर नागा साधु पुरुषों को देखा होगा, लेकिन मैं आपको बता दूं कि महिला नागा साधु भी होती है जिसे बहुत लोगों ने देखा भी होगा।

जिन लोगों ने महिला नागा साधु को नहीं देखा है उनके मन में एक सवाल अवश्य उठ रहा होगा कि क्या महिला नागा साधु भी पुरुषों की तरह बिना कपड़ों में रहती है? इसके अलावा कुछ लोग ये भी सोच रहे होंगे कि महिला नागा साधु कब दर्शन देती है? तो चलिए अब हम इन सभी सवालों के बारे में जानते हैं।

क्या महिला नागा साधु भी बिना कपड़ों में रहती है?

पुरुष नागा साधु बिना कपड़ों में रहते हैं जिसे आपने अवश्य देखा होगा। लेकिन महिला नागा साधु के साथ ऐसा नहीं होता है, क्योंकि वो निर्वस्त्र नहीं रहती है। नागा साधु बनते समय पुरुषों को कपड़ा पहने की अनुमति नहीं दी जाती है, लेकिन महिलाओं को इसकी पूरी छूट मिलती है। इस वजह से वो बिना कपड़ों का नहीं रहती है।

अब आपके मन में एक सवाल चल रहा होगा कि अगर महिला नागा साधु निर्वस्त्र नहीं रहती है तो उसका कपड़ा कैसा रहता है? तो मैं आपको बता दूं कि सभी महिला नागा साधु के कपड़ों का रंग एक जैसा गेरुआ होता है। इसके अलावा उनके माथा पर तिलक भी लगा होता है।

महिला नागा साधु दर्शन कब देती है?

पुरुष नागा साधु को अक्सर देखा जाता है, लेकिन महिला नागा साधु के साथ ऐसा नहीं है। इस वजह से जिन लोगों ने उन्हें कभी नहीं देखा है तो उनके मन में एक सवाल चल रहा होगा कि महिला नागा साधु कब नजर आती है? तो मैं आपको बता दूं कि महिला नागा साधु अधिकतर इस सामान्य दुनिया से दूर भगवान की भक्ति में लगी रहती है, इस वजह से उन्हें सिर्फ कुंभ या महाकुंभ जैसे मेलों में देखा जाता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें