Diet Tips: इन फलों के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना किडनी हो सकती है डैमेज

हमारी सेहत लगभग पूरी तरह से हमारे खान-पान पर निर्भर करती है। डाइट में थोड़ी सी भी गलती अच्छी खासी शारीरिक समस्या का न्यौता दे सकती है। डॉक्टर्स भी सेहत को स्वस्थ रखने के लिये हेल्दी डाइट फॉलो करने की सलाह देते हैं। हम में से कई लोग हेल्थ के प्रति काफी कॉन्श्यस होते हैं।

Diet Tips

कुछ लोग अपने आहार में सलाद या फ्रूट्स को शामिल करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको पता होना चाहिये कि कुछ फलों को खाने का एक सही तरीका होता है। कुछ ऐसे फल होते हैं, जिन्हें कुछ चीजों के साथ नहीं खाया जाना चाहिए। तो चलिए अब हम इन सभी फलों के बारे में जानते हैं :-

1. केले के साथ पुडिंग

केले के साथ पुडिंग खाना कभी सही नहीं हो सकता। ये दोनों अगर साथ में खाये जायें, तो पाचन क्रिया में काफी मुश्किल होती है। इस लिये केले के साथ कभी भी पुडिंग ना खायेँ। खास कर की बच्चों के लिये ये खतरनाक हो सकता है। केले के साथ पुडिंग खाने से बॉडी में टॉक्सिन्स का निर्माण होता है।

2. अनानास के साथ दूध

अनारस खाना काफी लोगों को पसंद होता है। अनारस का जूस भी काफी टेस्टी होता है, लेकिन इसका दूध के साथ सेवन आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकता है। अनारस के साथ दूध पीने से गैस बनती है और साथ ही जी मचलने की समस्या भी हो सकती है। अनारस के साथ दूध के सेवन से सर दर्द और पेट दर्द भी हो सकता है।

3. फलों के साथ सब्जियां

कुछ फलों को सब्जियों के साथ खाना भी हानिकारक हो सकता है। ये दोनों साथ में खाये जाने पर पाचन क्रिया में तकलीफ हो सकती है। फ्रूट्स और सब्जियां साथ में खाने से कुछ टॉक्सिन्स का निर्माण होता है, जो डायरिया और सिर दर्द की समस्या पैदा कर सकते हैं।

4. अमरूद के साथ केले

इसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता और वे अमरूद और केले साथ में खा लेते हैं। इससे पेट में एसिड बनता है और उल्टी हो सकती है। गैस बन सकती है और सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है।

5. संतरे के साथ दूध

संतरों के साथ कभी भी दूध नहीं पीना चाहिये। इनका साथ में सेवन पाचन क्रिया में काफी मुश्किलें खड़ी करता है, जिस वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें