Chanakya Niti: इन 4 चीजों के मामले में महिला हमेशा रहती है पुरुषों से आगे, कोई भी पुरुष नहीं दे सकता टक्कर

एक जमाना हुआ करता था, जब महिलाओं को पुरूषों के आगे कुछ भी नहीं माना जाता था। उन्हें हमेशा पैरों की जूती के समान आंका जाता था, लेकिन समय के साथ साथ महिलाओं ने समाज में अपने अस्तीत्व को सम्मानित किया और आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे हैं।

Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य का भी यही मानना था कि महिलाएं पुरूषों से कई मामलों में आगे हैं। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में महिलाओं से जुड़ी की बातों का उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई श्लोक लिखे हैं, जिनका अर्थ और महत्व अतूलनीय है। इन्हीं में से एक श्लोक ऐसा है, जिसके अनुसार महिलाओं को कम आंकना काफी गलत होगा।

इस श्लोक में चाणक्य ने उल्लखे किया है कि किन मामलों में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। आइये जानते हैं इस श्लोक के बारे में विस्तार से

स्त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा।
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते।।

1. पुरूषों से ज्यादा साहसी होती हैं महिलाएं

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि महिलाओं में पुरूषों से ज्यादा साहस होता है, जो बरसों से सुनने में आ रहे इस बात को झुठलाता है कि पुरूष ज्यादा साहसी होते हैं। एक महिला अपने जीवन में कई दर्द सहती हैं, जिनमें माहवारी, बच्चे को नौ महीनों तक अपनी कोख में पालना और उसे जन्म देना शामिल है। महिला में इन सभी दर्द को सहने की क्षमता है। इस लिये महिलाओं को पुरूषों से ज्यादा साहसी बताया गया है।

2. महिलाओं को लगती है ज्यादा भूख

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं को पुरूषों की तुलना में ज्यादा भूख लगती है। महिलाएं दिन भर घर और रसोई का काम संभालती हैं। पहले के जमाने में तो महिलाओं को कोसों दूर जाकर पानी भर कर लाना पड़ता था और मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ती थी, जिस वजह से उन्हें भूख ज्यादा लगती थी।

3. काम भावना

पुरूषों की तुलना में महिलाओं में काम भावना अधिक जागृत होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं में पुरुष की तुलना में 8 गुणा अधिक कामुकता होती है, वहीं पुरुषों में इतना कम पाया जाता है।

4. बुद्धिमत्ता

पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की बुद्धिमत्ता पुरूषों से ज्यादा होती है। वे कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेती, बल्कि हर तरफ से विचार करने के बाद लेती हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें