Chanakya Niti: जीवन में कभी भी ऐसे लोगों को ना बताएं बिजनेस और पैसों से जुड़ी बातें, वरना हो सकता है नुकसान

चाणक्य की नीतियों ने कई लोगों को अपने जीवन के पहलुओं को बदलकर एक सर्वश्रेष्ठ जीवन जीने का अर्थ समझाया है। चाणक्य की नीतियों को देखकर हर कोई सफल बन सकता है, इस वजह से आज के समय में हर मनुष्य को चाणक्य के द्वारा कही गई बातों पर ध्यान देना चाहिए।

Chanakya Niti

चाणक्य एक सर्वश्रेष्ठ प्रकांड कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, शिक्षक तथा राजनीतिज्ञ थे। उनकी नीतियों को आज भी लोग अपने जीवन में सफलता एवं समृद्धि के लिए उपयोग में लाते हैं। चाणक्य द्वारा व्यापार और पैसों से संबंधित बातों के लिए कुछ नीतियों की जानकारी दी गई हैं तथा यह सलाह दी गई है कि निम्नलिखित लोगों से आपको अपने व्यापार और पैसे से जुड़ी बातों की जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

लालची स्वभाव वाला व्यक्ति

लालची व्यक्ति को हमेशा दूसरों की सफलता एवं पैसे पर नजर रहती है, इसलिए आपको किसी भी लालची व्यक्ति के साथ पैसा और व्यापार से संबंधित जानकारी कभी साझा नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपको पता नहीं होता है कि वह आपके साथ कितना बड़ा धोखा कर सकता है।

प्रतियोगी से सावधान

यदि आप और आपका प्रतियोगी एक ही व्यापार या कार्य में लीन है तो आपको अपने प्रतियोगी से व्यापार या कार्य से जुड़ी बातों और योजनाओं को भूलकर भी साझा नहीं करना है। क्योंकि अगर यह बातें उसे पता लग जाएंगी तो वह इसका लाभ उठा कर आपसे आगे निकल जाएगा। आपको अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखना है तथा व्यापार में आपको दूसरे प्रतियोगी व्यापारी से एक सीमा तक ही रिश्ते को कायम रखना है।

मित्र

मित्रता को लेकर चाणक्य ने कई सारी नीतियों को साझा किया है, लेकिन चाणक्य नीति के मुताबिक आपको अपने मित्रों से व्यापार तथा धन से संबंधित बातों को साझा नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपको नहीं पता होता है कि कौन आपका कब फायदा उठा लें और आप मित्रता की आड़ में धोखा खा जाए।

ईर्ष्या स्वभाव के लोग

चाणक्य नीति के मुताबिक इर्ष्या स्वभाव वाले लोगों से कभी भी धन तथा व्यापार से संबंधित बातें नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वह आपको जिंदगी में कभी भी सफलता के रास्ते पर नहीं देखना चाहते हैं। यदि आप उनसे अपनी निजी जिंदगी के व्यापार और धन से जुड़ी बातों को साझा करते हैं तो आपको वक्त आने पर यह नुकसान जरूर पहुंचाता है। इसीलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाए रखें।‌

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें