Chanakya Niti: ऐसी जगहों से नाराज हो जाती है माता लक्ष्मी, वहां पर कभी नहीं करती है वास, फिर घर में आ जाती है कंगाली

चाणक्य ने अपनी नीतियों में धन को लेकर बहुत सारी बातें कहीं है। धन की देवी मां लक्ष्मी के बारे में भी चाणक्य ने संपूर्ण रूप से ज्ञान दिया है, जिसका पालन करने से हर किसी की मनोकामना पूरी हो सकती है। इसके अलावा उनके पास कभी पैसों की कमी नहीं होगी।

Chanakya Niti
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अगर आप भी पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं तो आपको एक चीज ध्यान रखना होगा कि माता लक्ष्मी किस स्थान पर वास करना पसंद नहीं करती है। आचार्य चाणक्य अपनी नीति में बता चुके हैं जिस स्थान पर माता लक्ष्मी नहीं रहती है। इसी के बारे में आगे हमने इस लेख में बता किया है।

चाणक्य अपनी नीति में कर चुके हैं माता लक्ष्मी का जिक्र

चाणक्य रणनीतिकार, प्रकांड कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, शिक्षक आदि के रूप में अपनी पहचान बनाई है। चाणक्य अपनी नीतियों में मां लक्ष्मी के रुठ जाने तथा उनके प्रति आदर से संबंधित सभी ज्ञान के बारे में आम जनता से रूबरू कराया है। चाणक्य नीति के मुताबिक निम्नलिखित जगह तथा कारणों से मां लक्ष्मी रूठ जाती है तो चलिए अब हम उसके बारे में जानते हैं।

1. चाणक्य नीति के मुताबिक जहां पर मूर्खों तथा चापलूसों को इज्जत दिया जाता है, वहां पर माता लक्ष्मी एक पल के लिए भी रुकना पसंद नहीं करती है। इसलिए कभी भी मूर्ख तथा चापलूस व्यक्ति की बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए और ना ही उनका सम्मान करना चाहिए।

2. चाणक्य नीति के मुताबिक जो व्यक्ति कड़ी मेहनत के साथ अन्न इकठ्ठा करता है, उससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस वजह से उसके ऊपर हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है। अगर आप कड़ी मेहनत से अन्न का संचय नहीं करेंगे तो मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो जाएगी, फिर वह अन्न लंबे समय तक नहीं ठहरेगा।

3. चाणक्य नीति के मुताबिक पति पत्नी के रोजाना झगड़े के कारण भी मां लक्ष्मी घर में वास नहीं करती है। इस वजह से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में सुख शांति बनाए रखें, ताकि हमेशा आप पर उनकी कृपा बनी रहे।

4. चाणक्य अपनी नीति में बताया है कि जो व्यक्ति किसी के साथ धोखाधड़ी एवं चालाकी से अपने घर में अन्न का संचय करता है तो उस स्थान पर मां लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती है। इसके अलावा कभी भी वहां पर उनका वास नहीं होता है, क्योंकि ऐसे व्यक्ति से क्रोधित होकर मां लक्ष्मी रूठ जाती है। उसके बाद उनके घर में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाती है।

error: Alert: Content selection is disabled!!