Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार भूलकर भी अपनी पत्नी को कभी नहीं बतानी चाहिए ये 4 चीजें, वरना जिंदगी में शुरू हो जाएगा भूचाल

Chanakya Niti: चाणक्य एक शिक्षक, अर्थशास्त्री, न्यायविद और राजनीतिक सलाहकार थे। उन्हें भाषाओं के साथ-साथ विज्ञान का भी समान ज्ञान था। उन्होंने अपने ज्ञान के माध्यम से नाम और प्रसिद्धि अर्जित की। उनकी बुद्धिमत्ता की गाथाओं के कारण वे आज तक पूजनीय हैं। उन्होंने कई रचनाएं लिखी हैं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध – अर्थशास्त्र शामिल हैं। इन विषयों में अद्भुत अंतर्दृष्टि दिखाने के अलावा वो दर्शनशास्त्र के भी ज्ञाता थे।

Chanakya Niti
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

उन्होंने शास्त्रों से सबसे महत्वपूर्ण सूक्तियों को एक पुस्तक में संकलित किया और आम आदमी के संदर्भ और मार्गदर्शन के लिए इसे चाणक्य नीति नाम दिया। चाणक्य नीति में कई ऐसी अहम बातें बतायी गयी हैं, जिन्हें अगर कोई भी मनुष्य अपने जीवन में अपना ले, तो उसका जीवन महान हो जाता है। उसी चाणक्य नीति से हम आपकों चार उन बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में आपको अपनी पत्नी को बिल्कुल भी नहीं बताना चाहिए।

1. अपनी कमाई की जानकारी पत्नी को ना दें

चाणक्य कहते हैं कि किसी भी पुरुष को अपनी कमाई के बारे में जानकारी अपनी पत्नी से साझा नहीं करनी चाहिये। अगर कोई पुरुष अपनी कमाई के बारे में पत्नी को बताता है, तो पत्नी उसकी कमाई पर अपना अधिकार जमा सकती है।

2. पत्नी को कभी ना बताएं अपनी कमजोरी

हर इंसान की कोई ना कोई कमजोरी होती है। यूं तो आपने सुना होगा कि अपनी कमजोरी को जगजाहिर नहीं करना चाहिए, लेकिन चाणक्य कहते हैं कि किसी पुरूष को अपनी कमजोरी के बारें में अपनी पत्नी को भी नही बताना चाहिए, अन्यथा वह उसका फायदा उठा सकती है।

3. अपने अपमान की जानकारी ना दें

चाणक्य नीति में चाणक्य ने बताया है कि किसी भी इंसान को अपनी पत्नी को अपने हुए अपमान के बारे में नहीं बताना चाहिए, क्योंकि इससे वो अति क्रोधित हो सकती है। इसकी वजह से उस शख्स को अपनी पत्नी के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है जो किसी के लिए भी ठीक नहीं है।

4. पत्नी को ना बताएं आपने क्या दान किया

चाणक्य नीति के मुताबिक किसी भी इंसान ने अगर कुछ दान-पुण्य किया है, तो इसकी जानकारी वो अपनी पत्नी को ना दे, क्योंकि इससे उसे उस दान का नहीं मिलता है। पत्नी को क्या किसी को भी अपने दान के बारे में नहीं बताना चाहिये।

error: Alert: Content selection is disabled!!