Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इस तरह की महिलाओं पर भूलकर भी न करें विश्वास, वरना जिंदगी कर देगी बर्बाद

आचार्य चाणक्य भारत के सबसे ज्ञानी में से एक रहे हैं जिस वजह से आज के दौर में भी लोग उनके द्वारा कही गई बातों का पालन करते हैं। चाणक्य अपने जीवनकाल में कई ग्रंथ लिखे हैं जिसमे नीति शास्त्र सबसे अधिक प्रचलित हुआ है, जिसे आज भी लोग उसे पढ़ते हैं।

Chanakya Niti

चाणक्य अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य की जिंदगी को लेकर बहुत सारी बातें लिखी है जिसका पालन करने से हर व्यक्ति सुखी जीवन जी सकता है। चाणक्य नीति में महिला तथा पुरुषों को लेकर भी बहुत सारी बातें लिखी गई है, लेकिन आज हम चाणक्य के उस श्लोक के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमे उन्होंने बताया है कि पुरुषों को किस तरह की महिलाओं से दूर रहना चाहिए।

आचार्य चाणक्य अपनी नीति शास्त्र में महिलाओं को लेकर बहुत सारी बातें लिखी है, जिसमे उन्होंने साफ-साफ उनकी अच्छाई और बुराई का जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि पुरुष के लिए किस तरह की महिला बर्बादी का कारण बनती है। अगर समय रहते ऐसी महिलाओं की पहचान कर ली जाए तो हम उनके चंगुल में फंसने से बच सकते हैं।

आचार्य चाणक्य के श्लोक

लुब्धानां याचकः शत्रुः मूर्खाणां बोधको रिपुः।
जारस्त्रीणां पतिः शत्रुश्चौराणां चंद्रमाः रिपुः।।

इस श्लोक के माध्यम आचार्य चाणक्य कहते हैं कि चोर के लिए सबसे बड़ा दुश्मन चंद्रमा होता है, क्योंकि वो रात के समय अंधेरे में चोरी करता है। लेकिन चंद्रमा अपनी रौशनी से उसकी पहचान उजागर कर सकता है।

इस तरह की महिलाओं पर न करें विश्वास

चाणक्य का कहना है कि उस तरह की महिलाओं पर कभी भी विश्वास न करें जो भ्रष्ट और बुरे चरित्र वाली हो। क्योंकि ऐसी महिलाएं हमेशा पुरुषों को अपनी तरफ आकर्षित करती है, फिर उसका पति उस के लिए दुश्मन बन जाता है। ऐसे में किसी भी पुरुष को दुष्ट व बुरे चरित्र वाली महिलाओं से बचकर रहना चाहिए।

चाणक्य अपनी नीति में यह भी कहते हैं कि पुरुषों को सिर्फ महिलाओं की सुंदरता के पीछे नहीं भागना चाहिए। क्योंकि उसकी सुंदरता ज्यादा उसके गुण महत्वपूर्ण है ताकि आपकी जिंदगी में कोई समस्या आए तो वो उसे अपनी विकेट से संभाल सके।

चाणक्य का कहना है कि स्त्री के अंदर लालच की भावना सबसे अधिक होती है, इस वजह से कई बार वो अपने परिवार के लिए भी खतरनाक साबित होती है। ऐसे में पुरुषों को उन महिलाओं से बचना चाहिए जो बहुत ज्यादा लालची है, क्योंकि उसकी वजह से उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

चाणक्य के अनुसार उन महिलाओं से भी बचकर रहना चाहिए जो धर्म-कर्म पर विश्वास नहीं रखती है। इसके अलावा उन्होंने अहंकारी स्‍त्री से भी बचकर रहने की सलाह दी है, क्योंकि ऐसी महिलाओं से सरस्‍वती और मां लक्ष्‍मी दोनों नाराज होती है। इस वजह से वो अपनी जिंदगी में कभी भी अपनी बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल नहीं कर पाती है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें