Chanakya Niti: चाणक्य की इन 5 बातों को ध्यान में रखने वाला व्यक्ति कभी नहीं होता असफल, जीवन में हमेशा मिलती है सफलता

Chanakya Niti: शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति को जो आचार्य चाणक्य को ना जानता हो। आचार्य चाणक्य राजनीतिक रणनीति से लेकर शासन, प्रबंधन या हर कौशल में निपुण थे। इतिहास में ये तो हम सभी ने पढ़ा है कि किस तरह चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद वंश का सफाया किया था और ये सब संभव हो पाया एक मात्र चाणक्य की सलाहों की मदद से। चंद्रगुप्त ने मौर्य राजवंश की स्थापना की।

Chanakya Niti

आज के वक्त में भी चाणक्य की नीतियां जीवन में सफलता पाने के लिये लोगों का मार्गदर्शन कराती है। चाणक्य ने ऐसी भी नीतियों का उल्लेख किया है, जिसका अनुसरण कर व्यक्ति जीवन में वित्तीय सफलता प्राप्त कर सकता है। तो चलिए चाणक्य की उन बातों के बारे में जानते हैं जिसका पालन करने से हर मनुष्य सफल हो सकता है।

1. जरूरी है पैसे का प्रबंधन

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि अगर आपको पैसे से पैसा कमाना है, तो आपको उन पैसों का प्रबंधन सही तरीके से करना होगा। चाणक्य ने उल्लेख किया है कि बारिश का पानी मीठा ही होता है, लेकिन समुद्र में जाकर इसका स्वाद नमकीन हो जाता है। पैसों को भी अगर बढ़ाना है, तो उनका निवेश किसी अच्छी जगह करना होगा।

2. कमाई से कम हो खर्च

आचार्य चाणक्य का मानना था कि हम जितना कमाते हैं, उससे हमारे खर्चे ज्यादा नहीं बल्कि कम होने चाहिये। कुल कमाई में से आज हमें कुछ बचा कर उसे आने वाले भविष्य के लिये संचित किया जाना चाहिये, जिससे कि किसी भी आपातकालीन समस्या से बचा जा सके।

3. ऋण के बोझ से बचें

आचार्य चाणक्य सलाह देते हैं कि इंसान को ऋण लेने से बचना चाहिये। किसी से ऋण लेना सर पर बोझ के समान होता है। जब तक वो ऋण चुकाया नहीं जाता, तब तक चिंता भी बनी रहती है।

4. वित्तीय लक्ष्यों को प्राथमिकता दें

चाणक्य का मानना था कि इंसान को अपने स्पष्ट वित्तीय लक्ष्यों को निर्धारित कर व्यवस्थित रूप से काम करना चाहिये। अपनी आम जरूरतों जैसे घर, गाड़ी या व्यापार पर निवेश के लिये लक्ष्य निर्धारित करें।

5. सोच-समझ कर खर्च करें

रूपये खर्च करते वक्त सूझ-बूझ से काम लें और जहां जरूरत हो वहीं पैसे लगायें। फालतू के खर्चों से जितना हो सके बचें और जिंदगी सादी जीने की कोशिश करें। एक बजट बनायें और खर्चों को नियमितत करना का प्रयास करें।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!