कई लोग अपनी संपत्ति किसी विशेष उद्देश्य से दान करते हैं। कोई अनाथालय बनवाना चाहता है, कोई गरीबों के लिए अस्पताल बनवाना चाहता है और ऐसे ही कई कारणों से, लेकिन प्रॉपर्टी डोनेट करने के लिये कानून में कई नियम हैं, जिनका पालन किया जाना जरूरी है।

आज हम इस लेख के माध्यम से उन्हीं नियमों को बारे में सब कुछ विस्तार से बताने वाले हैं। साथ ही इस लेख के जरिए आपको यह भी पता चल जाएगा कि कोई पिता अपनी संतान के रहते अपनी संपत्ति दान कर सकता है अथवा नहीं।
हर कोई कर सकता है संपत्ति दान
संपत्ति दान (संपत्ति दान) करने का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त है। कोई भी व्यक्ति कानून के दायरे में रहते हुए अपनी संपत्ति दान कर सकता है। इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक है।
आप केवल उसी संपत्ति का दान कर सकते हैं जिस पर किसी का कब्जा नहीं है। अगला नियम यह है कि संपत्ति के स्वामित्व में जिसके नाम पंजीकृत है वही व्यक्ति दान कर सकता है। यह भी देखा जाता है कि दान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ मन का होना चाहिए। अर्थात किसी मानसिक अस्थिरता या पागलपन का शिकार न हो। यदि ऐसा व्यक्ति अपनी संपत्ति दान करता है, तो उसके खिलाफ अदालत में मामला किया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
हर व्यक्ति के पास स्वयं अर्जित संपत्ति या स्वयं की संपत्ति को दान करने का अधिकार है। जिस संपत्ति पर कोई प्रतिबंध या बंधक है, उसे दान नहीं किया जा सकता है। यदि कोई संपत्ति, विरासत में मिली है तो उसे उपहार में दिया जा सकता है। जब एक पुश्तैनी संपत्ति का बंटवारा हो जाता है, तो आपके हिस्से में आयी संपत्ति आपकी सेल्फ अर्न्ड प्रॉपर्टी बन जाती है और आप उसे दान कर सकते हैं।
आप कौन सी संपत्ति दान कर सकते हैं?
विरासत में मिली संपत्ति भी दान करने की हकदार है, बशर्ते उसके कानूनी उत्तराधिकारी या वारिस से अनुमति ली गई हो। इतना ही नहीं उपहार में दी गई संपत्ति वापस भी ली जा सकती है। इसका एक विशेष नियम है। संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम की धारा 126 में यह बताया गया है। गिफ्ट डीड में इसके लिए शर्तें जोड़नी होती हैं कि अगर जिस मकसद से गिफ्ट दिया जा रहा है तो गिफ्ट वापस लिया जा सकता है।
उदाहरण के लिए, अगर आपने अपने बेटे को इस शर्त पर अपनी संपत्ति का 50 फीसदी दिया कि वो आपका ख्याल रखेगा, लेकिन वह इससे मुकर जाता है, तो आप अदालत ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी संपत्ति वापस ले सकते हैं।
आप चाहें तो अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा भी दान कर सकते हैं। मान लीजिये आप कोई चैरिटी करना चाहते हैं। आपके पास जितनी जमीन है, आप उसका आधा हिस्सा दान में दे सकते हैं।