Business Idea: बाजार में तेजी से बढ़ रही है इस तेल की मांग, जल्द शुरू करें उसका बिजनेस, लाखों में होगी कमाई

अगर आप भी ऐसा कोई बिजनेस की तलाश कर रहे हैं जिससे आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं तो आप के लिए खुशखबरी है। आपकी तलाश अब पूरी हो चुकी हैं, क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसे ही एक बिजनेस की जानकारी लेकर आये हैं। आपने जिरेनियम का नाम तो सुना होगा। जी हां, हम इसी की खेती के बारे में बात कर रहे हैं जिससे आप बहुत जल्द बन सकते हैं करोड़पति।

Business Idea
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

वैसे आज-कल हर कोई करोड़ों रुपये कमाना चाहता है, लेकिन बहुत कम लोगों को इसमें सफलता मिल पाती है। लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से तेल बनता है और उसकी डिमांड खूब बढ़ रही है तो चलिए इससे जुड़ी सभी जानकारी हम आपको आगे देते हैं।

क्यों बढ़ रही हैं इसकी मांग?

जिरेनियम एक सुगंधित पौधा है। इस पौधे को गरीबों का गुलाब भी कहते है। जिरेनियम के फूलों से तेल निकाला जाता है, जो औषधि के साथ-साथ और भी कई कामों में काम आता है। तो आपको बतादे कि इससे जो तेल निकलता है वह सुगंध वाला तेल होता हैं। तो इस खुशबू वाले तेल का इस्तेमाल सेंट बनाने में, परफ्यूम बनाने में या फिर श्रृंगार की बहुत सारी चीजें बनाने में किया जाता हैं।

इसे कहा उगा सकते हैं?

आपकी बात दे कि यह कम पानी वाली फसल हैं। इसे कम पानी चाहिए और ज्यादा बरसात भी नही चाहिए। यानी कि जहा ज्यादा बारिश होती हैं वहां इसे नही उगाया जा सकता जैसे चेरापूंजी, मौसिनराम लेकिन जहा कम बारिश होती हैं वहां इसकी खेती की जा सकती हैं जैसे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश।

कमाई और खर्चा

इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नही है, 25 से 30 हज़ार रुपए का खर्चा लगभग एक फसल में पड़ता हैं। आप इससे दो तरह से कमाई कर सकते हैं। एक तो इसका तेल बेचकर कर सकते हैं। इसका एक लीटर तेल कम से कम 10 हज़ार रुपए में बिकता हैं। 10 लीटर तेल एक एकर में निकल जाता हैं यानी कि 1 लाख रुपए।

अब कुछ लोग क्या करते हैं वो तेल नही निकालते हैं। वो पौधे तैयार कर लेते हैं और फरबरी के महीने में उन्ही पौधों की कटिंग करके नए पौधें तैयार कर लेते हैं। अब मान लीजिए एक एकर में 20 हज़ार पौधें लगते हैं और एक पौधे को काट कर 10 नए पौधे तैयार किए, तो इस हिसाब से उनके पास 2 लाख पौधे हो जाते हैं। अब इन पौधों को बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

error: Alert: Content selection is disabled!!