Business Idea: घर की छत से शुरू करें ये बिजनेस, नहीं करना होगा ज्यादा मेहनत, हर महीने होगी लाखों में कमाई

अगर आपसे कहा जाए कि आपके घर की छत, जो ऐसे ही खाली पड़ी रहती हैं, आप उस पर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं जिससे महीने के हज़ारों रुपए ही नही बल्कि लाखों रुपए कमा सकते हैं। तो आपको हैरानी महो सकती है, क्योंकि इसके बारे में शायद आपको कुछ मालूम नहीं है। लेकिन आज के समय में कोई भी व्यक्ति अपने घर से बिजनेस शुरू कर सकता है।

Business Idea
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अगर आप भी अपने घर के छत से कोई काम करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि कौन-कौन सी बिजनेस शुरू की जाए तो अब आपको ज्यादा कुछ सोचने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आगे इस लेख में हम कुछ ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर की छत से शुरू किया जा सकता हैं।

1. नर्सरी

घर की छत पर आप नर्सरी लगा सकते हैं, जैसे फूलों की या फिर सब्जियों की। नर्सरी लगाना इतना मुश्किल काम नहीं है, आप इसे आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 15-20 हज़ार रुपए इन्वेस्ट करने होंगे जिसमे आपको छोटे पौधे, खाद, गमले, आदि जो भी सामान इसके लिए चाहिए वो आपको आसानी से मिल जाएगा। इस बिजनेस से आप अच्छी रकम कमा सकते हैं।

2. मोबाइल टावर

आप अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगा कर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। आज के ज़माने में मोबाइल टावर का ऑफर कई कंपनियां दे रही है जिनमे जिओ, आईडिया, एयरटेल जैसी कंपनी शामिल हैं। आप ऑनलाइन मोबाइल टावर लगाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे आप आसानी से 50,000 रुपए तक प्रति महीना कमा सकते हैं।

3. सोलर प्लांट

सोलर प्लांट लगा कर आप अपने घर की बिजली का खर्च कम कर सकते हैं और साथ ही आप अपनी छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए  भारत सरकार से सब्सिडी लेकर कम पैसे खर्च कर आसानी से इसे लगा सकते हैं। इसमे जो बिजली बचेगी आप उसे बेच भी सकते हैं।

4. फूलों की खेती

आप अपने घर की छत पर फूलों की खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं। फूलों की काफी डिमांड रहती हैं, कोई भी पार्टी-फंक्शन में, तीज-त्योहारों में, डेकोरेशन के लिए फूलों की जरूरत पड़ती हैं। ऐसे में आप गुलाब, गेंदा जैसे फूल जो किसी भी काम में ज्यादा प्रयोग किये जाते हैं, उनकी खेती करें। इससे आप बहुत मुनाफा कमा सकते हैं।

error: Alert: Content selection is disabled!!