बिहार लेबर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें | Bihar Labour Card List 2023 Full Process

Bihar Labour Card List 2023 : बहुत सारे लोग बिहार लेबर कार्ड लिस्ट देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि इसकी प्रक्रिया क्या है? बिहार सरकार ने इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर राज्य के लेबर की नई लिस्ट जारी कर दी है। उस सूची में उन्ही लोगों का नाम मौजूद है जिन्होंने Bihar Labour Card के लिए आवेदन किया था। इस वजह से राज्य के जिन श्रमिकों ने इस के लिए आवेदन नहीं किया है उसका नाम इस लिस्ट में देखने को नहीं मिलेगा।

Bihar Labour Card List

बिहार के जो भी श्रमिक लेबर कार्ड के लिए आवेदन किया था, वो लोग इसकी सूची देखने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं कि बिहार लेबर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें? या लेबर कार्ड लिस्ट बिहार ऑनलाइन चेक कैसे करें? क्योंकि हर कोई उस सूची में अपना नाम देखना चाहता है। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है, अगर आपको इसकी कोई जानकारी नहीं है तो यह लेख पूरा पढ़िए। क्योंकि हमने आगे अच्छी तरह बताया है कि आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से Bihar Labour Card List 2023 कैसे देख सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड की सूची – Bihar Labour Card List 2023

हमारे देश में श्रमिकों की आर्थिक स्थिति सबसे अधिक खराब है, इस वजह से केन्द्र सरकार तथा अलग-अलग राज्यों के सरकार श्रमिकों के लिए कई तरह की योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं देती हैं। इसी तरह बिहार लेबर कार्ड के माध्यम से वहां के मजदूरों को तरह-तरह की सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाती है, इसी वजह से बिहार के श्रमिक लेबर कार्ड बनवाते है। बिहार सरकार ने लेबर कार्ड की वैधता 5 सालों के लिए निर्धारित किया है, उसके बाद उन्हें रिन्यूअल भी करवाना पड़ता है। बिहार के श्रमिक जब भी इस के लिए आवेदन करते हैं तो सरकार की तरफ से 16 अंकों का का एक नंबर भी जारी किया जाता है।

Bihar Labour Card List Summary

योजना का नामबिहार लेबर कार्ड लिस्ट
राज्यबिहार
शुरू किसने कीबिहार सरकार ने
विभागबिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
लाभ किसे मिलेगाबिहार के मजदूरों को
उद्देश्य क्या हैऑनलाइन लेबर कार्ड की सूची देखना
साल2023
ऑफिसियल वेबसाइटbocw.bihar.gov.in

बिहार लेबर कार्ड के कुछ महत्वपूर्ण लाभ

बिहार के जिन लोगों ने श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है तो उन्हें जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। अगर आपने भी नहीं किया है तो पहले आप नीचे दी गई जानकारी को अच्छी तरह पढ़ लीजिए, क्योंकि वहां पर हमने बताया है कि इसके क्या-क्या लाभ है :-

  • लेबर कार्ड की वजह से नकद पुरस्कार मिलेगा।
  • इससे पितृत्व योजना का लाभ मिलेगा।
  • इसके अलावा मातृत्व योजना का भी लाभ मिलेगा।
  • लेबर कार्ड की वजह से मृत्यु लाभ भी मिलेगा।
  • सरकार की तरफ से साइकिल श्रम योजना का लाभ मिलेगा।
  • शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • इसके माध्यम से औजार क्रय योजना का लाभ मिलेगा।
  • सरकार विवाह के लिए वित्तीय सहायता भी देगी।
  • भवन मरम्मत अनुदान योजना का भी लाभ मिलेगा।
  • सरकार वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना का लाभ देगी।
  • इसके अलावा चिकित्सा सहायता योजना का भी फायदा मिलेगा।
  • उसके बाद बिहार श्रमिक पेंशन योजना भी मिलेगा।
  • दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • विकलांगता पेंशन योजना का भी लाभ मिलेगा।
  • बिहार श्रमिक परिवार पेंशन योजना भी दिया जाएगा।
  • लेबर कार्ड धारक को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ मिल पाएगा।
  • उसके बाद वो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का भी लाभ ले पाएंगे।

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें?

अब इस लेख का सबसे महत्वपूर्ण सवाल आता है कि Bihar Labour Card List 2023 कैसे देखें? या श्रमिक कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें? इसकी प्रक्रिया के बारे में हमने नीचे बताया है तो चलिए अब हम जानते हैं :-

  • इस के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आप उस वेबसाइट के होम पेज पर चले जाएंगे।
  • वहां पर आपको Register Labour का विकल्प दिख रहा होगा।
  • आपको Register Labour के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।
  • उस पेज पर आपसे जो जानकारी पूछी गई है उसे सलेक्ट कीजिए।
  • फिर आपको सर्च वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने Bihar Labour Card List 2023 आ जाएगी

बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

बिहार के बहुत सारे श्रमिकों ने लेबर कार्ड बनवाया है, इस वजह से वो लोग अपना लेबर कार्ड डाउनलोड करने के बारे में अवश्य सोच रहे होंगे। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि इसकी प्रक्रिया क्या है? इसी वजह से नीचे हमने बताया है कि आप लेबर कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? तो चलिए अब हम इसके बारे में भी जानते हैं :-

  • आप सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
  • अब आप उस वेबसाइट की होम पेज पर चले जाएंगे।
  • वहां पर मौजूद View Registration Status के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  • उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खुल जाएगा।
  • उस पेज में आपसे जो भी पूछा जा रहा है वो सब दर्ज कर दीजिए।
  • फिर आपको शो वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने आपका लेबर कार्ड आ जाएगा।
  • फिर आप उसे डाउनलोड करके रख सकते हैं।
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें