Baba Vanga Predictions: साल 2023 में आने वाली है 5 बड़ी मुसीबतें, बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

बाबा वेंगा (Baba Vanga) भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में वो कई बार चर्चा में रही है। क्योंकि वर्षों पहले उनके द्वारा की गई बहुत सारी भविष्यवाणी सच साबित हुई है, इस वजह से लोग उनकी भविष्यवाणियों के बारे में जानने के लिए हमेशा इच्छुक रहते हैं। आज हम बाबा वेंगा की कुछ ऐसी भविष्यवाणी के बारे में बात करने जा रहे हैं जो उन्होंने साल 2023 को लेकर की थी।

Baba Vanga Predictions

बाबा वेंगा (Baba Vanga) का जन्म साल 3 अक्टूबर 1911 को बुल्गारिया में हुआ है जो यूरोप में स्थित एक छोटा सा देश है। बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था, लेकिन बाद में बाबा वेंगा के नाम से मशहूर हो गई। बाबा वेंगा भले ही दुनिया को अपनी आंख से नहीं देख सकती थी, लेकिन उन्होंने जो भविष्यवाणी की थी, उसमे से बहुत सारी सच साबित हुई है।

अब साल 2023 चल रहा है, इस वजह से इन दिनों एक बार फिर बावा वेंगा के चर्चे शुरू हो गए हैं तो चलिए अब हम उन भविष्यवाणियों के बारे में जानते हैं जो बाबा वेंगा ने साल 2023 को लेकर वर्षों पहले की थी। अगर बाबा वेंगा की वह बात सच साबित होती है तो इस साल दुनिया में तबाही मच सकता है।

1. इस साल आ सकता है खतरनाक तूफान

साल 2023 की भविष्यवाणी करते हुए बावा वेंगा ने कहा था कि इस वर्ष खगोलीय घटना घट सकती है और बहुत बड़ा तूफान आ सकता है। उसकी वजह से पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र बहुत ज्यादा प्रभावित होगा तथा पृथ्वी की कक्षा भी बदल जाएगी। बावा वेंगा की यह भविष्यवाणी अपने आप में बहुत डरावनी है, अगर इस साल ऐसा होता है तो पूरी दुनिया में बहुत हाहाकार मच जाएगा।

2. पुतिन बनेगा दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बारे में भी बावा वेंगा भविष्यवाणी कर चुकी है। पुतिन के बारे में उन्होंने कहा था कि साल 2023 में पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी बन जाएंगे, इस वजह से विश्व पर रूस का राज होगा। इस तरह बावा वेंगा ने पुतिन को लेकर कहा था कि इस साल उनका वर्चस्व होगा, लेकिन देखना होगा कि ऐसा हो पाता है या नहीं।

3. जैविक हथियारों का होगा इस्तेमाल

साल 2023 में जैविक हथियारों का इस्तेमाल हो सकता है। इसके बारे में भी बावा वेंगा पहले ही भविष्यवाणी कर चुकी है। जैविक हथियारों उसे कहते हैं जिसके माध्यम से दुनिया के किसी भी देश को तबाह किया जा सकता है, लेकिन उससे कोई धमाका नहीं होता है। इसका इस्तेमाल पहली बार साल 1397 में मंगोलियाई सेनाओं के द्वारा किया गया था।

4. बच्चे लैब में होंगे पैदा

बावा वेंगा साल 2023 की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि इस वर्ष बच्चे लैब में पैदा हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो उस बच्चे के त्वचा का रंग तथा उसका लिंग भी निर्धारित किया जा सकता है। आज तक ऐसा हुआ नहीं है, लेकिन बावा वेंगा की बातों से बहुत सारे लोगों को लग रहा है कि इस वर्ष ऐसा हो सकता है।

5. एलियंस कर सकता है हमला

एलियंस को लेकर हमेशा कुछ न कुछ खबरें आती रहती है, लेकिन इसके बारे में बावा वेंगा बहुत पहले भविष्यवाणी कर चुकी है। उन्होना कहा था कि साल 2023 में एलियंस द्वारा हमला किया जा सकता है, जिसकी वजह से लाखों लोगों कि मृत्यु हो सकती है। मैं आपको बता देना चाहता हूं कि एलियंस उसे कहा जाता है जो दूसरे ग्रह के प्राणी होते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें