Jyotish Tips: सिर्फ किस्मत वाले लोग इस दिन लेते हैं जन्म, फिर उसकी जिंदगी में नहीं रहती कोई कमी

कहते हैं कि व्यक्ति के जन्म से ही पता चल जाता है कि उसका स्वभाव कैसा होगा। ज्योतिष के मुताबिक जिस तरह कुंडली और राशि से लोगों के जीवन से जुड़ी तमाम बातों का पता लगाया जा सकता है, उसी तरह सप्ताह के जिस वार में आप पैदा हुए हैं, उससे भी काफी कुछ जाना जा सकता है।

Jyotish Tips

आप किस दिन पैदा हुए हैं यह आपके व्यवहार और आपकी आदतों के बारे में बहुत कुछ बताता है। यहां तक कि व्यक्ति के जन्म के दिन को देखकर आप सामने वाले कि खामियां और खूबियों के बारे में बहुत कुछ पता लगा सकते हैं। आपके जन्मदिन के अनुसार कौन से खास उपायों से आप अपना भाग्य उदय कर सकते हैं। आइये जानते हैं पंडित सुरेश पांडेय जी इस बारे में क्या बताते हैं।

सोमवार

जिन लोगों का जन्म सोमवार को हुआ है, उनपर चंद्रमा का प्रभाव ज्यादा रहता हैं। चंद्रमा का दूसरा नाम सोम भी हैं। इस दिन जन्मे लोग सुंदर नेत्र वाले, बुद्धिमान, गौरवर्ण, स्वभाव से चंचल, मीठा बोलने वाले और दोस्तों के बहुत ही प्रिय होते हैं। इनके जीवन मे 24वे और 25वे वर्ष में चंद्रमा का प्रभाव दिखता हैं अर्थात भाग्य उदय होता हैं। ये लोग बहुत सोच समझकर बात करते हैं। इनको अपने घर के आस पास गंदा पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।

मंगलवार

इस दिन जन्मे लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती हैं। ये लोग कोई भी काम सोच समझ कर करते हैं और जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। इन्हें मंगल का शुभ प्रभाव 28वे या 32वे वर्ष में जाकर ही मिलता हैं। इन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए लाल कपड़े में सौंफ बांधकर अपने बेडरूम में रखना चाहिए। मंगलवार को हनुमान जी के चरणों से सिन्दूर लेकर अपने मस्तक पर लगाएं। हो सके तो रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

बुधवार

यह गणेश जी का वार हैं। इस दिन जन्मे लोगो को उम्र के 8वे और 22वे पड़ाव में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं लेकिन 32वे पड़ाव में भाग्य उदय भी होता हैं। ये लोग अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और उसका एक पत्ता रोज खाएं। बुधवार के दिन हरी सब्जियां और हरा चारा गाय को खिलाएं।

गुरुवार

गुरुवार के स्वामी बृहस्पति हैं जो सभी देवताओं के गुरु हैं। इस दिन जन्मे लोग बचपन में कष्ट पाते हैं। इन्हें 16वे, 22वे और 40वे वर्ष में लाभ मिलता हैं। इस दिन मंदिर में केले के पेड़ के सामने घी का दीपक जलाएं। आटे की लोई बनाकर, चने की दाल, गुड़ और पिसी हल्दी मिलाकर गाय को खिलाए।

शुक्रवार

यह माँ लक्ष्मीजी का वार होता हैं। शुक्र ग्रह स्त्री का कारक ग्रह होता हैं और नवग्रहों में सबसे अधिक प्रिय होता हैं। इस दिन जन्मे लोंगो का रुझान सुख और ऐश्वर्य की चीज़ो की ओर ज्यादा रहता हैं। ऐसे लोगों को माँ लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए काली चींटियों को चीनी खिलानी चाहिए। इस दिन सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए।

शनिवार

यह शनि जी का वार होता हैं। शनि को कालपुरुष का दास कहा जाता हैं। इस दिन जन्मे लोग 20वें, 25वें और 45वें वर्ष में कष्ट भोगते हैं। इस दिन जन्मे लोग संकोची, अनुशासन प्रिय और तथ्यों पर भरोसा करने वाले होते हैं। ऐसे लोगों को शनि जी कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ की जड़ में तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। हो सके तो पंचमुखी हनुमान जी का चित्र लगाकर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

रविवार

इस वार के स्वामी सूर्य ग्रह है। यह सभी ग्रहों का राजा हैं। इनका भाग्य उदय 22वे और 24वे वर्ष में होगा। सूर्य का प्रभाव पड़ने से ये लोग पल में खुश और पल में ही नाराज हो जाते हैं। ऐसे लोगों में शक करने की भी आदत होती हैं। सूर्य की कृपा पाने के लिए गाय को बछड़े के साथ दान करना चाहिए। गुड़, सोना, तांबा और गेहूं का दान करें।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें