क्या आप भी आलस से हो गए हैं परेशान? तो इन 5 नुस्खों का करें इस्तेमाल, फिर कभी नहीं आएगी आलस

आलस मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन हैं। आलस हमे हमारे सपनों से दूर ले जाता है। इसलिए जीवन मे कामयाबी हासिल करने के लिए हमेशा स्फूर्ति में रहना बहुत जरूरी हैं। आज के इस व्यस्त, भागदौड़ भरे जीवन में हमें इतना वक़्त नहीं मिल पाता कि हम आराम करें और ठीक से आराम न कर पाने के कारण हमारी नींद भी पूरी नहीं हो पाती, जिसकी वजह से हमारा शरीर आलसी बन जाता है। कोई भी काम करने को दिल नहीं करता  है।

5 ways to overcome laziness

आलस के कारण हमारा काम में मन नहीं लगता और इस कारण हमें नुकसान भी हो सकता है। इसलिए अपने शरीर से आलस को दूर करना बेहद जरूरी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिससे आपको आलस दूर करने में मदद मिलेगी।

इन 5 नुस्खों की मदद से दूर भगाएं आलस

1.  सुबह उठते ही सबसे पहले दो गिलास पानी जरूर पिए। इसके बाद खुली हवा में खाली पेट योगा जरूर करें। इससे आपके शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। आप थोड़ी थोड़ी देर के बाद लिक्विड पीते रहे चाहे वो सादा पानी हो या फिर कोई जूस।

2.  सुबह नाश्ते में पेट भर कर यानी कि एक राजा की तरह भोजन करें, दोपहर में प्रजा की तरह यानी कि सामान्य मात्रा में भोजन करें और रात को गरीब की तरह यानी की बिल्कुल हल्का भोजन करें। और सबसे जरूरी भोजन सही समय पर करें।

3. रात को अच्छे से सोएं और अपनी नींद पूरी करें। क्योंकिं अगर नींद पूरी नहीं होगी तो आप दिन भर थके थके से महसूस करेंगे जिससे आलस और ज्यादा आएगा।

4. दही को रोजाना अपने भोजन में जरूर शामिल करें। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन काफी मात्रा में होते हैं, इसलिए दही से हमें ताकत मिलती हैं और सुस्ती को दूर करने में मदद मिलती हैं।

5. सौंफ में आयरन, कैल्शियम, पोटासियम और सोडियम की मात्रा बहुत होती हैं, जिसके रोजाना सेवन से हम अपने शरीर से आलस्य को दूर भगा सकते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें