क्या आप भी कर्ज से परेशान है? तो जल्द शुरू करें ये 5 उपाय, फिर कर्ज के बोझ से मिलेगी छुटकारा

समय के साथ साथ अब दिन पर दिन महंगाई भी बढ़ती जा रही है। महज खुद की कमाई के जरिए घर चला पाना इंसान के लिये मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, बड़ी जरूरतों जैसे घर खरीदना या कोई व्यापार शुरू करने के लिये तो लोगों को कर्ज लेने पड़ रहे हैं, चाहे वह बैंक से हो या किसी व्यक्ति से। कर्ज कहीं से भी लिया गया हो, ये इंसान का सर दर्द बढ़ा देता है। जब तक व्यक्ति सारा कर्ज चुका नहीं देता, उसकी चिंता खत्म होने का नाम ही नहीं लेती। कई बार तो अच्छी खासी कमाई करने के बावजूद कुछ लोगों के कर्ज पूरे ही नहीं हो पाते।

Ways to Get Out of Debt

कड़ी मेहनत करने के बावजूद कर्ज उतारना मुश्किल हो जाता है। व्यक्ति परेशान हो जाता है कि आखिर इतनी मेहनत करने के बावजूद वह कर्ज क्यों नहीं चुका पा रहा। वास्तु शास्त्र में ऐसी कुछ गलतियों के बारे में बताया गया है, जिस वजह से व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दबता चला जाता है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है, जिससे कि इंसान कर्ज मुक्त हो सकता है। आज के हमारे इस लेख में हम उन्हीं उपायों के बारे में बात करने वाले हैं….

1. भगवान सूर्य की आराधना करें

अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं, तो हर दिन सुबह सूर्य देवता को जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय “ॐ आदित्याय नम:” मंत्र का जाप करें।

2. विष्णु मंदिर में केले के पौधे लगाएं

कर्ज से निजात पाने के लिये भगवान विष्णु के मंदिर में केले के पौधे लगाना चाहिये। साथ ही प्रतिदिन उसमें जल अर्पित करें, विशेषकर गुरूवार के दिन।

3. लौंग से करें ये नियम

जब भी आप किसी कार्य के लिए घर से निकलें, तो उस समय एक दीये में घी डाल कर उसमें पांच लौंग कपूर के साथ जला दें। इसकी राख से अपने माथे पर तिलक लगायें। ऐसा करने से जल्द ही आपका कर्ज मिट जायेगा।

4. हनुमान जी की पूजा करें

कर्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिये। हर दिन ना हो सके, तो हर मंगलवार को हनुमान चालिसा और हनुमान जी की आरती करनी चाहिए।

5. गाय को रोटी खिलाएं

हर दिन सुबह पहली रोटी गाय के लिए अलग रखें और उसे खिलाएं। ऐसा करने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है, लेकिन ऐसा आपको प्रतिदिन करना होगा।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!