इस एक्ट्रेस ने अपनी सहेली को दिया धोखा और उसके पति पर जमाया कब्जा, जब प्रेग्नेंट हुई तब की शादी, फिर बहन से भी लिया पंगा

बॉलीवुड की चकौचौंध भरी गलियों में अक्सर किसी ना किसी हस्ती की जिंदगी के विवाद सुर्खियों में नजर आते हैं। आज के इस लेख में हम ऐसी ही एख एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनके करियर से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ ने लाइमलाइट बटोरी।

Amrita Arora

ये हैं अमृता अरोड़ा, बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन। अमृता भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, टेलीविजन होस्ट और वीडियो जॉकी (वीजे) के रूप में काम कर चुकी हैं। अमृता अरोड़ा ने मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। एमटीवी हाउस फुल और एमटीवी चिल आउट को अमृता ने होस्ट किया था।

बॉलीवुड फिल्म कितने दूर कितने पास से अमृता अरोड़ा ने फरदीन खान के साथ अपना डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म आवारा पागल दीवाना अमृता की पहली हिट फिल्म थी।

एक वक्त था, जब अमृता अरोड़ा का नाम पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ जुड़ा था। क्रिकेटर उस वर्ष इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारत आये थे, तब ना केवल उन्हें अक्सर साथ देखा जाता था, बल्कि वे खुद अपने रिश्ते पर खुल कर बात भी करते थे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया।

अमृता अरोड़ा ने मार्च 2009 में क्रिश्चियन, पंजाबी और मुस्लिम तीनों धर्मों के रीति-रिवाजों के हिसाब से शादी की। दरअसल, अमृता और मलाइका अरोड़ा की मां क्रिश्चियन और पिता पंजाबी हैं। वहीं उनकी शादी शकील लड़क से हुई है, जिस वजह से उन्होंने तीनों धर्मों के रीति रिवाजों से शादी की।

उन्होंने निर्माण क्षेत्र में एक व्यवसायी शकील लडक से शादी की। दोनों के दो बेटे हैं अज़ान और रयान। शकील लड़क से शादी की वजह से भी अमृता कॉन्ट्रोवर्सी में घिरी रही, क्योंकि शकील ने अपनी पहली पत्नी निशा को तलाक देकर अमृता से शादी की थी। शकील लड़क की पहली पत्नी ने आरोप भी लगाये थे कि उनकी शादी अमृता की वजह से टूटी है।

शकील और अमृता कटलेज के वक्त से एक दूसरे के दोस्त थे और निशा भी अमृता की दोस्त थी। अमृता और शकील लड़क की शादी के वक्त खबरें फैल रही थी कि एक्ट्रेस ने अपनी ही सहेली का घर तोड़ कर उसके पति के साथ अपना घर बसा लिया।

बात करें अमृता अरोड़ा की कमाई की, तो उनके पास $226,6 मिलियन संपत्ति है। अमृता 2002 और 2011 के बीच, कम्बख्त इश्क सहित 22 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी। 2020-2021 में उनकी नेटवर्थ में भारी इजाफा हुआ था। मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा बेबो के गर्ल ग्रुप की एक और फैशनेबल सदस्य हैं।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!