घर के मेन गेट पर हमेशा रखें ये 3 पौधे, फिर तेजी से बढ़ेगी संपत्ति, धन की कभी नहीं होगी कमी, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

घर के मुख्य दरवाजे पर ये तीन प्रकार के पौधे लगाने से पैसा ही पैसा बरसता है और माता लक्ष्मी खींची चली आती है। घर में पौधे रहने से सुख शांति का माहौल हमेशा ही बना रहता है और घर में कभी भी पैसों की किल्लत नही होती है। अक्सर आपने देखा होगा कि आर्थिक समृद्धि और सुख शांति के लिए घर के अंदर मनी प्लांट का पौधा लोग लगाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं या आपने सुना है कि घर के मुख्य द्वार पर कुछ पौधे लगाने से पैसा ही पैसा होता है।

Astro Tips
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

तो चलिए आज हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। पेड़ पौधे लगाने से न केवल हमारा घर सुंदर दिखाई देता है, अच्छा दिखाई देता है बल्कि इन्हें सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है। इनके रहने से घर मे हमेशा पोजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है। घर की खोई हुई संपन्नता वापस आती है।

1. शमी का पौधा

घर के मुख्य द्वार पर, खास कर के बाई तरफ शमी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर के बाई तरफ इसे लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है और घर में पैसों की किल्लत या कमी कभी नहीं होती है।

2. अनार का पौधा

इसी तरह घर के मुख्य द्वार के दाई तरफ अगर आप अनार का पौधा लगाते हैं तो इंसान के भाग्य में वृद्धि होती है और यह इंसान को भाग्यशाली बनाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और धन कुबेर आपके दरवाजे पर खींचे चले आएंगे।

3. बेल का पेड़

यदि आप अपने खर्चो पर लगाम लगाना चाहते हैं और बैंक बैलेंस को बढ़ाना चाहते हैं तो आप घर के सामने बेल का पौधा भी लगा सकते हैं। शायद आपने यह कहावत सुनी होगी कि – पीछे केला, आगे बेल, फिर देखो लक्ष्मी का खेल। इसका यह मतलब होता है कि घर के पीछे का जो हिस्सा होता है वहा केले का पेड़ और घर के आगे की तरफ बेलपत्र का पेड़ लगाने से बहुत ही शुभ होता है।

ये उपाय करने से घर में पैसे आने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उधार या कर्ज़ में दिया गया पैसा भी खुद ब खुद आपके पास आ जाएगा। अगर आपके घर में पैसों से संबंधित समस्याएं आती रहती है तो अपने घर के मुख्य द्वार पर इन तीन पौधों को अवश्य लगाए, ताकि आपकी किस्मत बदल सके।

error: Alert: Content selection is disabled!!