अरविंद अकेला कल्लू के बाद अब अक्षरा सिंह कर रही शादी की तैयारी, जानिए कब और किसके साथ लेगी सात फेरे

शादियों का सीजन शुरू हो गया है और एक के बाद एक हस्तियों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। हाल ही में क्रिकेटर के एल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी, क्रिकेटर अक्षर पटेल और भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू शादी के बंधन में बंधे हैं।

Akshara Singh Marriage

वहीं, खबरें हैं कि कुछ और कपल भी इस सीजन सात फेरे लेने वाले हैं। इन्हीं में एक भोजपुरी सिनेमा जगत की खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी है। अब सवाल उठता है कि अक्षरा सिंह कब और किस्से शादी करने जा रही है तो चलिए अब हम इसके संबंध में जानते है।

कब कर रही हैं अक्षरा सिंह शादी

कुछ दिनों से खबरें फैल रही हैं कि अरविंद अकेला कल्लू के बाद अब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की बैचलर्स पार्टी की फोटो वायरल हो रही है, जिसके बाद अक्षरा सिंह के फैंस उनके सपनों के राजकुमार और शादी की तारीख के बारे में सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अक्षरा सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी की फोटो शेयर की है, जिसमें अक्षरा अपनी सहेलियों के साथ फुल ऑन पार्टी वाले मूड में नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा गया है ‘ये है अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी, इशारा…’।

इस फोटो को देखने के बाद से फैंस के बीच ये खबर फैल गयी है कि अक्षरा सिंह जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं। वहीं, जब मीडिया ने रंजन सिन्हा से इस बारे में जानकारी मांगी, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि 31 जनवरी के दिन सब स्पष्ट हो जाएगा।

बात करें अक्षरा सिंह की, तो वे अपनी अदायगी और गायिकी के चलते तो हिच रही ही हैं, लेकिन निजी जिंदगी की वजह से बी सुर्खियों में रही हैं। उनके और पवन सिंह के बीच अफेयर की खबरें और विवाद जगजाहिर है। दोनों का ब्रेकअप काफी तनावपूर्ण स्थितियों के बीच हुआ।

पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद लगाई थी गंभीर आरोप

दोनों के बीच लंबे समय तक रिलेशनशिप था। हालांकि, ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री ने पवन सिंह मारपीट, गाली-गलौच, घरेलू हिंसा करियर बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाई थी। अक्षरा सिंह ने 2010 की एक्शन ड्रामा सत्यमेव जयते में रवि किशन के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वह बाद में 2011 के पारिवारिक नाटक प्राण जाए पर वचन ना जाए में दिखाई दी।

अक्षरा साल 2016 के रोमांटिक ड्रामा ए बलमा बिहार वाला में खेसारी लाल यादव के साथ और 2017 एक्शन ड्रामा सत्य, तबादला, मां तुझे सलाम में पवन सिंह के साथ दिखाई दी। अक्षरा सिंह ने टेलीविजन में भी काफी काम किया। वे सोनी टीवी पर ऐतिहासिक शो पोरस, सूर्यपुत्र कर्ण और गांधारी की भूमिका में नजर आ चुकी हैं।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!