हर कोई चाहता है कि माता लक्ष्मी की कृपा सदा उन पर बनी रहे, लेकिन मा लक्ष्मी को मनाना इतना आसान नहीं है, इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। वैसे तो हमारे गरुड़ पुराण में भी कई सारे नियम बताए गए हैं जो बताते हैं कि माँ लक्ष्मी किनसे हमेशा प्रसन्न रहती हैं और किनसे रहती हैं नाराज।

गरुड़ पुराण को आमतौर पर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद सुना जाता हैं क्योंकि यह सद्गति प्राप्त कराने वाला माना जाता हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार इंसान की ये आदतें माता लक्ष्मी को रुष्ट कर देती हैं। इसलिए अपनी इस आदतों को बदल देना चाहिए नही तो आपको आर्थिक कष्ट भोगना पड़ सकता हैं।
तो आज हम आपको ऐसी कुछ बाते बताएंगे जिसको करने से मा लक्ष्मी नाराज होती हैं और आपके घर में दरिद्रता का वास हो सकता हैं। आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
गरुड़ पुरान के अनुसार ये काम करने से लक्ष्मी हो जाएगी नाराज
1. जो लोग गंदे कपड़े पहनते हैं उन्हें मा लक्ष्मी बिल्कुल पसंद नहीं करती। इसलिए साफ सफाई का ध्यान रखें और हमेशा स्वछ कपड़े पहने।
2. जो लोग दांत साफ नही करते उन पर भी मा लक्ष्मी की कृपा नही रहती। यानी कि सुबह उठते ही बिना मुह धोए भोजन करता है, उनपर मा लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।
3. जिस घर मे लोग भोजन की थाली में झूठा छोड़ देते हैं, थाली में हाथ धो लेते हैं उनसे मा हमेशा नाराज रहती हैं।
4. अगर आप अपने बड़े बुजुर्गों का आदर नही करते, घर की महिलाओं का सम्मान नही करते या फिर जरूरतमंदों की सहायता नही करते तो माँ लक्ष्मी को मनाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं।
5. अगर आपके घर मे मंदिर नही हैं, रोजाना नियमित रूप से भगवान की पूजा नही होती, दीपक नही जलाया जाता, ऐसे घर में भी मा लक्ष्मी का वास नही होता हैं।
6. जिस घर मे अतिथियों का आदर सत्कार नही किया जाता, उन्हें बैठने को नही कहा जाता, उस घर से भी मा लक्ष्मी चली जाती हैं।