दुनिया का एक ऐसा देश जहां पर रहते हैं सबसे दिमागी इंसान, दूध-घी, मख्खन, मलाई का नहीं करते हैं सेवन, फिर भी जीतें हैं लंबी जिंदगी

दूध का नाम सुनते ही मन में प्रोटीन, विटामीन, कैल्शियम आयरन और मैग्नेशियम की याद आती है। दूध हमारे शरीर के लिये काफी फायदेमंद है, ये बात हमने काफी लोगों सो सुनी है, पढ़ी है और हम मानते भी हैं और इसी लिये दूध या इससे बने उत्पाद हम ज्यादातर अपने आहार में शामिल करते हैं। मां अपने बच्चों के दिमाग के विकास के लिये उन्हें दूध देती हैं, वयस्कों को शारीरिक ताकत मिलती है और वृद्धों की कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने का काम भी दूध करता है।

Country

दुनिया के लगभग हर देश में दूध और इससे बने उत्पादों का सेवन लोग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे देश को इमेजिन किया है, जहां लोग दूध या इससे बनी चीजों को खाना तो दूर, बल्कि इनसे नफरत करते हैं। जी हां, ऐसा एक देश इस दुनिया में है और दूध ना पीने का यहां के लोगों पर कोई बुरा असर नहीं हुआ है, बल्कि यहां के लोगों की बुद्धिमत्ता काबिल-ए-तारीफ है। इस देश में एक से बढ़ कर एक नामी कंपनियां है। यहां के लोगों की आय हमसे कहीं ज्यादा है।

ये एक द्वीपीय देश है, जिसके पश्चिम में सी ऑफ ओखोस्क, उत्तर में ईस्ट चाइना सी और फीलीपिन सी और दक्षिण में ताइवान है। इस देश का नाम है जापान। जी हां, जापान के लोग दूध या इससे बने उत्पादों का सेवन नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई लोग सवाल करते हैं कि आखिर क्यों जापान के लोग दूध से बनी चीजें अपने खाने में शामिल नहीं करते।

Quora वेबसाइट एक ऐसी जगह है, जहां ऐसे ही कई सवालों का अलग-अलग लोग जवाब देते हैं। यहां इस सवाल के जवाब में कि जापान में दूध का इस्तेमाल क्यों नहीं होता, एक व्यक्ति ने लिखा है ये सच है कि जापान में डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं मिलते, क्योंकि पहाड़ी इलाकों में मवेशियों का पालन संभव नहीं है। हालांकि, अब जापान में कुछ जगहों पर डेयरी प्रोडक्ट्स मिलने लगे हैं।

वहीं, एक व्यक्ति ने इससे जुड़े इतिहास पर प्रकाश डालते हुए लिखा है कि जापान के लोग दूध और इससे बनी चीजों से नफरत करते हैं, क्योंकि जब वे पहली पार पुर्तगाल के लोगों से मिले थे, तो उनमें से बदबू आ रही थी। तब यूरोप के लोग दूध मक्खन आदि ज्यादा खाते थे और मुश्किल से कभी कभार नहा लेते थे। इसी लिये जापान के लोगों को दूध, दही, मक्खन आदि से नफरत हो गयी।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें